लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में आगामी निगम चुनावों पर राउत ने कहा, सम्मान के साथ गठबंधन कर सकते हैं

By भाषा | Updated: September 26, 2021 18:25 IST

Open in App

मुंबई, 26 सितंबर शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी को अगले साल महाराष्ट्र के करीब 10 शहरों में होने वाले निकाय चुनावों के लिए अपने दम पर तैयारी करनी चाहिए और वे अन्य दलों के साथ गठबंधन के पक्ष में भी हैं, बशर्ते यह सम्मान के साथ हो और पार्टी के भगवा झंडे के साथ कोई समझौता नहीं हो।

पुणे में पिंपरी-चिंचवड कस्बे के भोसारी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राउत ने कहा कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड में शिवसेना कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर असंतोष है कि इन दो शहरों में मजबूत आधार रखने वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी राज्य सरकार में गठबंधन के बावजूद उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना की अनदेखी कर रही है।

राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘हमें निराश मत कीजिए, अन्यथा समस्या हो जाएगी। पुणे के प्रभारी मंत्री अजित पवार (राकांपा नेता) भी मुख्यमंत्री की बात सुनते हैं। इसलिए, स्थानीय राकांपा नेताओं को शिवसेना को साथ लेकर चलना होगा।’’

उन्होंने कहा कि यह निराशाजनक है कि शिवसेना इन दोनों शहरों के नगर निगमों पर अपना झंडा नहीं फहरा सकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘‘हमें पिंपरी-चिंचवड में अपना खुद का मेयर बनाना होगा’’।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मौजूदा दिल्ली दौरे का जिक्र करते हुए राउत ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि वह ‘‘दिल्ली के काम करने के तरीके का जायजा लेने गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर