लाइव न्यूज़ :

आज ही के दिन सोवियत संघ ने पहले जीव को अंतरिक्ष में भेजा था, जानिए 4 नवंबर इतिहास में क्यों है खास

By भाषा | Updated: November 4, 2018 08:13 IST

तत्कालीन सोवियत संघ ने 3 नवंबर 1957 को लाइका नाम के कुत्‍ते को अंतरिक्ष में भेजा जो नीले आसमान के पार गया पहला जीवित प्राणी था। इस प्रयोग के सफल होने के बाद इनसान के अंतरिक्ष में जाने का रास्ता बना।

Open in App

सभ्यता की शुरूआत से ही इनसान की जिज्ञासा ने उसे नये नये अविष्कार करने के लिए प्रेरित किया। अपनी जरूरत की चीजें ईजाद करने के बाद इनसान ने आसमान को छूने के लिए हवाई जहाज का अविष्कार किया और फिर अनंत अंतरिक्ष की गहराइयां नापने के प्रयास में अंतरिक्ष यान बना डाला।

इनसान यहीं नहीं रूका और अब उसे यह देखना था कि आखिर अंतरिक्ष में क्या है? मानव रहित अंतरिक्ष यान तो वह भेज चुका था लेकिन इनसान को वहां भेजने का जोखिम उठाने से पहले एक कुत्ते को अंतरिक्ष में भेजने का फैसला किया गया। तत्कालीन सोवियत संघ ने 3 नवंबर 1957 को लाइका नाम के कुत्‍ते को अंतरिक्ष में भेजा जो नीले आसमान के पार गया पहला जीवित प्राणी था। इस प्रयोग के सफल होने के बाद इनसान के अंतरिक्ष में जाने का रास्ता बना।

देश दुनिया के इतिहास में 3 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1618 : छठे मुगल बादशाह औरंगजेब का जन्म। उन्होंने भारतीय उपमहाद्वीप पर आधी सदी से भी ज्यादा समय तक शासन किया। अपने समय के सबसे धनी और शक्तिशाली शासक औरंगज़ेब के शासन में मुग़ल साम्राज्य अपने विस्तार के चरमोत्कर्ष पर पहुंचा।

1903: पनामा ने कोलंबिया से आजादी का ऐलान किया।

1906 : भारतीय सिनेमा और रंगमंच के सशक्त अदाकार पृथ्वीराज कपूर का जन्म। अपने अभिनय और बुलंद आवाज से उन्होंने कई किरदारों को अमर बना दिया। इनमें ‘अलैक्जैंडर द ग्रेट’ और ‘मुगले आजम’ का जिक्र खास तौर से किया जा सकता है।

1911: लुई शेवरले और विलियम सी डुरंट ने डेट्रॉयट में शेवरले मोटर कार कंपनी की शुरूआत की।

1933 : अर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार से नवाजे गए अमृत्य सेन का जन्मदिन। उन्होंने कल्याणकारी अर्थव्यवस्था और सामाजिक चयन की थ्योरी देकर समाज के निर्धनतम सदस्यों की समस्याओं की तरफ ध्यान आकर्षित किया।

1957: सोवियत संघ ने लाइका नाम के कुत्‍ते को अंतरिक्ष में भेजा। अंतरिक्ष यान में सवार होकर आसमान के पार पहुंचा वह पहला जीवित प्राणी था।

1992: राष्ट्रपति एच डब्ल्यू बुश को हराकर डेमोक्रेट बिल क्लिंटन अमेरिका के 42वें राष्ट्रपति बने।

2004: अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए पहले चुनाव में हामिद करजई को विजेता घोषित किया गया। 

2014 : आतंकवादियों के हमले में 11 सितंबर 2001 को तबाह हुए न्यूयार्क सिटी के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की जगह बने नये परिसर को खोला गया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह