लाइव न्यूज़ :

विधायक सुरेश श्रीवास्तव की मौत के तीसरे दिन उनकी पत्नी का भी निधन

By भाषा | Updated: April 25, 2021 22:07 IST

Open in App

लखनऊ, 25 अप्रैल उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के विधायक सुरेश श्रीवास्तव के निधन के तीसरे दिन ही उनकी पत्नी मालती श्रीवास्तव का भी निधन हो गया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दोनों पति- पत्नी कोरोना संक्रमित थे और उन दोनों का लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार चल रहा था। रविवार को इसी संस्थान में मालती श्रीवास्तव की मृत्यु हो गई। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ पश्चिम क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव (76) का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया था कि लखनऊ पश्चिम के विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव का लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में उपचार के दौरान निधन हो गया। श्रीवास्तव ने उनके निधन पर दुख प्रकट किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने दिवंगत विधायक सुरेश कुमार श्रीवास्तव की पत्नी मालती श्रीवास्तव के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र