लाइव न्यूज़ :

महिला आयोग की सदस्य के बयान पर प्रियंका ने कहा: इससे महिला सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बदायूं के कथित सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या मामले की पीड़िता के संदर्भ में राष्ट्रीय महिला आयोग की एक सदस्य की कथित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कहा कि इस तरह के व्यवहार से महिला सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती।

उन्होंने महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी की कथित टिप्पणी से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे? महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं। बदायूं प्रशासन को ये चिंता है कि इस मामले का सच सामने लाने वाली पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक कैसे हुई।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘याद रखिए कि इस समय एक और भयावह बलात्कार के मामले में मुरादाबाद की पीड़िता मौत से जंग लड़ रही है। महिलाएं इस प्रशासनिक प्रणाली को व इस बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी।’’

खबरों के मुताबिक, बदायूं की घटना की पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के बाद चंद्रमुखी देवी ने कहा कि अगर शाम के समय महिला नहीं गई होती या परिवार का सदस्य कोई साथ में होता तो ऐसी घटना नहीं होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos