महिला आयोग की सदस्य के बयान पर प्रियंका ने कहा: इससे महिला सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:25 IST2021-01-08T18:25:49+5:302021-01-08T18:25:49+5:30

On the statement of the woman commission member, Priyanka said: This will not ensure women's safety | महिला आयोग की सदस्य के बयान पर प्रियंका ने कहा: इससे महिला सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी

महिला आयोग की सदस्य के बयान पर प्रियंका ने कहा: इससे महिला सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी

नयी दिल्ली, आठ जनवरी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बदायूं के कथित सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या मामले की पीड़िता के संदर्भ में राष्ट्रीय महिला आयोग की एक सदस्य की कथित टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को कहा कि इस तरह के व्यवहार से महिला सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती।

उन्होंने महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी की कथित टिप्पणी से जुड़ी खबर का हवाला देते हुए फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘क्या इस व्यवहार से हम महिला सुरक्षा सुनिश्चित कर पाएंगे? महिला आयोग की सदस्य बलात्कार के लिए पीड़िता को दोषी ठहरा रही हैं। बदायूं प्रशासन को ये चिंता है कि इस मामले का सच सामने लाने वाली पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक कैसे हुई।’’

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा, ‘‘याद रखिए कि इस समय एक और भयावह बलात्कार के मामले में मुरादाबाद की पीड़िता मौत से जंग लड़ रही है। महिलाएं इस प्रशासनिक प्रणाली को व इस बदजुबानी को माफ नहीं करेंगी।’’

खबरों के मुताबिक, बदायूं की घटना की पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के बाद चंद्रमुखी देवी ने कहा कि अगर शाम के समय महिला नहीं गई होती या परिवार का सदस्य कोई साथ में होता तो ऐसी घटना नहीं होती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: On the statement of the woman commission member, Priyanka said: This will not ensure women's safety

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे