लाइव न्यूज़ :

नेताजी के जयंती कार्यक्रम में ''जय श्रीराम'' के नारे लगने पर ओब्रायन ने कहा, मर्यादा सिखाई नहीं जाती

By भाषा | Updated: January 23, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जनवरी तणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओ'ब्रायन ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में ''जय श्री राम'' के नारे लगाने वालों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मान-मर्यादा सिखाई नहीं जाती।

विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में एक वर्ग ने ''जय श्रीराम'' के नारे लगाए गए, जिससे नाराज बनर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करने से इनकार कर दिया और कहा कि इस तरह का ''अपमान'' अस्वीकार्य है।

बनर्जी ने कहा, ''यह राजनीतिक नहीं बल्कि सरकारी समारोह है। इसमें मर्यादा का ख्याल रखना चाहिये। यह कार्यक्रम किसी को आमंत्रित कर अपमानित करने का नहीं है। मैं संबोधित नहीं करूंगी। जय बांग्ला, जय हिंद।''

ओ'ब्रायन ने उस वाकये का एक मिनट का वीडियो टैग करते हुए ट्वीट किया, ''मर्यादा। आप असभ्य लोगों को मर्यादा नहीं सिखा सकते। कार्यक्रम में असल में क्या हुआ, उसका एक मिनट का वीडियो ये रहा। वीडियो में यह भी दिखा कि ममता बनर्जी ने किस तरह मर्यादा में रहकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह