लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के आग्रह पर वरिष्ठ चिकित्सक ने इस्तीफा वापस लिया

By भाषा | Updated: April 11, 2021 15:18 IST

Open in App

भोपाल, 11 अप्रैल मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के आग्रह पर भोपाल के शासकीय जेपी चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक योगेंद्र श्रीवास्तव ने रविवार को अपना त्याग पत्र वापस ले लिया।

डॉ.श्रीवास्तव ने शनिवार को कोरोना वार्ड में ड्यूटी के दौरान मरीज के परिजन द्वारा किए गए दुर्व्यवहार से आहत होकर त्यागपत्र दे दिया था।

घटना की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री ने डॉ श्रीवास्तव से फोन पर चर्चा की। चौधरी ने कहा, ‘‘ डॉ श्रीवास्तव से मेरी दूरभाष पर चर्चा हुई है। मरीज के परिजनों के दुर्व्यवहार से आहत होकर डॉ. श्रीवास्तव ने त्यागपत्र दे दिया था।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैंने उनसे (डॉ. श्रीवास्तव से) कहा कि चिकित्सकों की सेवाओं की प्रदेश के नागरिकों को संकटकाल में बहुत जरूरत है। मेरा आग्रह है कि आप अपना त्याग पत्र वापस लें। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने संकट के इस वक्त में सभी से धैर्य बनाए रखने की अपील की ।

गौरतलब है कि जे पी अस्पताल में एक मरीज की मौत पर उसके परिजनों के साथ-साथ कांग्रेस के विधायक एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और उनके समर्थक पूर्व पार्षद योगेन्द्र चौहान ने वरिष्ठ चिकित्सक से दुर्व्यवहार किया था और घटना से दुखी होकर चिकित्सक ने शासकीय नौकरी से त्यागपत्र दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र