लाइव न्यूज़ :

गर्लफ्रेंड से मिलने को इच्छुक युवक के अनुरोध पर मुंबई पुलिस की हाजिर जवाबी ने लोगों का जीता दिल

By भाषा | Updated: April 22, 2021 17:37 IST

Open in App

मुंबई, दो अप्रैल महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण लगी पाबंदियों के बीच गर्लफ्रेंड से मिलने के इच्छुक युवक के अनुरोध पर मुंबई पुलिस की हाजिर जवाबी ने लोगों का दिल जीत लिया है।

उल्लेखनीय है कि मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में धारा-144 लगू है जिसके तहत एक स्थान पर चार से अधिक लोगों के जमा होने पर रोक है। इसके साथ ही वाहनों की आवाजाही को सीमित करने के लिए पुलिस ने रंग आधारित स्टीकर आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए जारी किया है।

पुलिस इन आदेशों का सख्ती से अनुपालन करा रही है। इसी पृष्ठभूमि में अश्विनी विनोद नामक व्यक्ति ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि वह गर्लफ्रेंड से मिलना चाहता है ऐसे में उसे अपने वाहन से जाने के लिए किस रंग के स्टीकर का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसके जवाब में मुंबई पुलिस ने ‘‘हैशटैग घर में रहें सुरक्षित रहें’’ के साथ ट्वीट किया, ‘‘ हम समझते हैं कि मान्यवर, यह आपके लिए जरूरी है लेकिन दुर्भाग्य से यह हमारी आवश्यक या आपात श्रेणी में नहीं आता। दूरी से दिल और करीब आते हैं और मौजूदा समय में आप स्वस्थ हैं। हम कामना करते हैं कि आप पूरे जीवन साथ रहें। यह महज एक दौर है।’’

पुलिस के इस जवाब की कई ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने प्रशंसा की है।

सत्यन इसरानी ने कहा, ‘‘बहुत ही सुविचारित जवाब इस चुनौतीपूर्ण समय में। हर व्यक्ति की अपनी जरूरत है। कृपया हमारे साथ अपनी हाजिर जवाबी से जुड़े रहें और हम आपकी महान सेवा के लिए शुक्रगजार हैं।’’

इस बीच, संदीप चौहान नाम के एक अन्य यूजर ने भी अपने दोस्त से मिलने की अनुमति मांगी।

संदीप को मुंबई पुलिस ने जवाब दिया ‘‘दोस्त, कोविड के दौरान ऐहतियात बरतने के लिए जो आपका सम्मान करता है, वह आपका दोस्त है। हमें भरोसा है कि आपके मित्र इस बात से सहमत होंगे। कृपया घर पर रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान