लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री की ‘आंदोलन-जीवी’ टिप्पणी पर संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा : यह किसानों का अपमान है

By भाषा | Updated: February 8, 2021 23:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ फरवरी केंद्र के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘आंदोलन-जीवी’ बयान पर रोष जताया और कहा कि यह किसानों का अपमान है।

किसान संगठनों के समूह ने कहा कि ‘आंदोलनों’ के कारण भारत को औपनिवेशिक शासन से आजादी मिली और कहा कि उन्हें गर्व है कि वे ‘आंदोलन-जीवी’ हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को विदेशों से आंदोलन को प्रभावित करने के प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्हें ‘विदेशी विध्वंसक विचारधारा’ (एफडीआई) करार दिया और कहा कि देश में आंदोलनकारियों की नई ‘‘नस्ल’’ पैदा हो गई है जो बिना किसी हंगामे के नहीं रह सकती।

संगठन की तरफ से इसके नेता दर्शनपाल द्वारा जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री द्वारा ‘‘किसानों के अपमान की वह निंदा करता है।’’

भाजपा पर निशाना साधते हुए एसकेएम ने कहा, ‘‘भाजपा और उसके पूर्ववर्तियों ने अंग्रेजों के खिलाफ ‘आंदोलन’ नहीं किया और वे हमेशा ‘आंदोलनों’ के खिलाफ रहे। वे अब भी जन आंदोलनों से डरे हुए हैं।’’

एसकेएम ने कहा, ‘‘सरकार अगर किसानों की वैध मांगों को मान लेती है तो किसानों को अपने खेतों में लौटने में खुशी होगी और सरकार के अड़ियल रवैये के कारण ज्यादा ‘आंदोलन-जीवी’ पैदा हो रहे हैं।’’

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्से के किसान केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर ढाई महीने से आंदोलन कर रहे हैं।

संगठन ने कहा कि एसकेएम सकारात्मक लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के साथ खड़ा है जिसमें दुनिया के किसी भी हिस्से में मूलभूत मानवाधिकार शामिल हों और उम्मीद है कि दुनियाभर में समान विचारधारा वाले लोग इससे सहमत होंगे क्योंकि कहीं भी अन्याय से न्याय को खतरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र