लाइव न्यूज़ :

उच्चतम न्यायालय के आदेश पर वाईएसआरसी के बागी सांसद की चिकित्सीय जांच करवाई

By भाषा | Updated: May 17, 2021 22:34 IST

Open in App

अमरावती, 17 मई राजद्रोह के आरोप में जेल में बंद वाईएसआर कांग्रेस के बागी सांसद के. रघु रामकृष्ण राजू को पड़ोसी राज्य तेलंगाना में सिकंदराबाद के सेना अस्पताल में चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया है। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उन्हें वहां स्थानांतरित करने के आदेश दिए थे।

अधिकारियों ने बताया कि उच्च न्यायालय ने आदेश दिए थे कि सांसद को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जाए। इसके बावजूद उन्हें गुंटूर के जिला जेल में बंद रखा गया था। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें सड़क मार्ग से सिकंदराबाद ले जाया गया।

उच्चतम न्यायालय ने राज्य के मुख्य सचिव आदित्यनाथ दास को राजू को वहां भेजे जाने पर व्यक्तिगत तौर पर निगरानी रखने के लिए कहा था।

उच्चतम न्यायालय का आदेश शाम में प्राप्त होने के बाद मुख्य सचिव ने तेलंगाना सरकार के अधिकारियों के समक्ष इस मुद्दे को रखा ताकि उन्हें बिना किसी बाधा के वहां ले जाया जा सके क्योंकि तेलंगाना में फिलहाल कोविड-19 के कारण लॉकडाउन लगा हुआ है।

आंध्रप्रदेश के नरसापुरम संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के सांसद राजू ने आरोप लगाया कि ‘‘राजनीतिक बदले की भावना के कारण’’ उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया है क्योंकि वह ‘‘अपनी ही पार्टी के कार्यों’’ की आलोचना कर रहे थे।

उच्चतम न्यायालय दो यचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। एक याचिका वाईएसआर कांग्रेस के सांसद ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज करने और राहत के लिए उपयुक्त मंच पर जाने के खिलाफ दायर की थी तो दूसरी याचिका उनके बेटे के.भरत ने एक निजी अस्पताल में उनकी चिकित्सा जांच कराने के लिए दायर की थी।

अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 21 मई तय की है।

पिछले वर्ष जून में वाईएसआरसी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह करने वाले राजू को राजद्रोह सहित विभिन्न आरोपों में 14 मई को हैदराबाद स्थित उनके आवास से आंध्र प्रदेश पुलिस के अपराध जांच विभाग ने गिरफ्तार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह