लाइव न्यूज़ :

ईद उल अजहा के मौके पर भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने नियंत्रण रेखा पर एक दूसरे को मिठाई दी

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:55 IST

Open in App

श्रीनगर, 21 जुलाई भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने 2019 के बाद पहली बार, ईद उल अजहा के मौके पर बुधवार को नियंत्रण रेखा पर आपस में मिठाइयों का आदान प्रदान किया ।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि ईद उल अजहा के अवसर पर और इस त्यौहार के शांति, समरसता तथा करुणा के संदेश के प्रतीक के रूप में भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने फ्लैग मीटिंग की। इसके अलावा उरी के कमान अमन सेतु तथा तंगधार में किशनगंगा नदी पर तिथवाल क्रॉसिंग पर मिठाईयों का आदान-प्रदान किया गया।

त्यौहार के मौके पर नियंत्रण रेखा पर एक दूसरे को मिठाई देना भारत और पाकिस्तान की सेनाओं की परंपरा रही है लेकिन 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों की शहादत के बाद इसे बंद कर दिया गया था।

प्रवक्ता ने कहा कि फरवरी से दोनों सेनाएं युद्धविराम का पालन कर रही हैं और ऐसे माहौल में एक दूसरे को मिठाई दी गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल