लाइव न्यूज़ :

नये साल पर मोदी ने लिखी देशवासियों को समर्पित कविता ‘अभी तो सूरज उगा है’

By भाषा | Updated: January 1, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जनवरी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कोविड-19 महामारी से प्रभावित साल 2020 की विदाई और नये साल के आगमन पर देशावासियों को शुभकामनाएं दीं और साथ ही एक कविता भी साझा की जिसके माध्यम से उन्होंने अंधेरों और मुश्किलों को पीछे छोड़ कर नये संकल्पों व नयी उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

देशवासियों को समर्पित इस कविता का शीषक है ‘‘अभी तो सूरज उगा है’’।

ज्ञात हो कि कोविड-19 महामारी की वजह से पिछले साल लोगों को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने अपने प्रिय जनों को खोया तो कई लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

प्रधानमंत्री ने अपनी कविता के माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित करने की कोशश की और देशवासियों को नई ऊर्जा और नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री की यह कविता नागरिकों को सरकार से जुड़ने और सुशासन के लिए योगदान देने का अवसर प्रदान करने वाले डिजिटल मंच ‘‘माई गॉव’’ की ओर से ट्वीटर पर साझा की गयी।

कविता का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट में कहा गया, ‘‘नये साल के पहले दिन की शुरुआत हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित तथा मंत्रमुग्ध व प्रोत्साहित कर देने वाले गीत ‘अभी तो सूरज उगा है’ से करते हैं।’’

इससे पहले, मोदी ने नये वर्ष के आगमन पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं तथा उनके सुख, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को वर्ष 2021 की बधाई। यह साल आपके जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उम्मीद और कल्याण की भावना प्रबल हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं