लाइव न्यूज़ :

योग दिवस, शिक्षक दिवस की तर्ज पर ‘नारी सुरक्षा दिवस’ मनाए जाए, कहीं न कहीं हमारे समाज में कुछ कमी हैः कहकशां परवीन

By भाषा | Updated: December 6, 2019 13:50 IST

जद(यू) की कहकशां परवीन ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि महिलाओं को हमारे शास्त्रों में बहुत ऊंचा स्थान दिया गया है और देश में उनका सम्मान करने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा ‘‘दूसरी ओर महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयह दुखद है और देश के लोग आक्रोशित हो कर सड़कों पर आते हैं। कहीं न कहीं हमारे समाज में कुछ कमी है।केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कई कदम उठाए जाने के बावजूद उनके खिलाफ अपराध की घटनाएं रुक नहीं रही हैं।

राज्यसभा में शुक्रवार को जद(यू) की एक सदस्य ने योग दिवस, शिक्षक दिवस की तर्ज पर ‘‘नारी सुरक्षा दिवस’’ मनाए जाने और महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्यापक अभियान चलाए जाने की मांग की।

जद(यू) की कहकशां परवीन ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि महिलाओं को हमारे शास्त्रों में बहुत ऊंचा स्थान दिया गया है और देश में उनका सम्मान करने की परंपरा रही है। उन्होंने कहा ‘‘दूसरी ओर महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

यह दुखद है और देश के लोग आक्रोशित हो कर सड़कों पर आते हैं। कहीं न कहीं हमारे समाज में कुछ कमी है।’’ परवीन ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कई कदम उठाए जाने के बावजूद उनके खिलाफ अपराध की घटनाएं रुक नहीं रही हैं।

उन्होंने मांग की कि योग दिवस, शिक्षक दिवस की तर्ज पर सप्ताह में एक दिन ‘‘नारी सुरक्षा दिवस’’ मनाया जाना चाहिए तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक व्यापक अभियान भी चलाया जाना चाहिए ताकि लोग जागरूक हो सकें। विभिन्न दलों के सदस्यों ने कहकशां परवीन के इस मुद्दे से स्वयं को संबद्ध किया। 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रसंसदजेडीयूनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया