लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में शिक्षकों की हत्या पर नकवी ने कहा: चूहे के बिल से निकालकर हिसाब-किताब किया जाएगा

By भाषा | Updated: October 7, 2021 18:50 IST

Open in App

श्रीनगर, सात अक्टूबर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कश्मीर में दो शिक्षकों समेत कुछ आम नागरिकों की आतंकवादियों द्वारा हत्या किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को ‘चूहे के बिल से निकालकर’ उनका हिसाब-किताब किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी ताकतों को जम्मू-कश्मीर में शांति एवं समृद्धि का माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

नकवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज जम्मू-कश्मीर के लोग विकास चाहते हैं, आतंकवाद नहीं चाहते हैं। आतंकवाद के रास्ते पर चलकर जो लोग विकास पर ब्रेक लगाने की कोशिश कर रहे हैं वो कामयाब नहीं होंगे।’’

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘यहां जो अल्पसंख्यक हैं, उनको पूरी तरह महफूज रखना हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी हैं। जो लोग यह (हत्याएं) कर रहे हैं उनको चूहे के बिल से निकालकर उनका हिसाब-किताब होगा।’’

जम्मू-कश्मीर में नागरिकों पर बढ़े हमलों के बीच श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने एक महिला समेत सरकारी विद्यालय के दो शिक्षकों की गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

शिक्षकों की हत्या की व्यापक तौर पर निंदा की जा रही है। पिछले पांच दिनों के भीतर घाटी में सात नागरिकों की हत्या की जा चुकी है और इनमें चार अल्पसंख्यक समुदाय से थे।

नकवी ने कश्मीर में कई विकास परियोजनाओं की बुनियाद रखी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जम्मू-कश्मीर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।

नकवी के मुताबिक, ‘‘जम्मू-कश्मीर में आजादी के बाद से विकास होना चाहिए था, वो नहीं हो पाया है। हम लोगों की बात सुन रहे हैं। केंद्र सरकार के काम और जो होना चाहिए, उसके बारे में जानकारी ले रहे हैं। यही तरीका है जिससे हम जम्मू-कश्मीर के लोगों को आगे ले जाना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो