लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मुद्दे पर CM योगी ने नेहरू को ठहराया जिम्मेदार, कहा- 70 साल बाद बाद भी क्षेत्र समस्याओं से घिरा हुआ

By भाषा | Updated: March 3, 2019 04:09 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘वल्लभभाई पटेल को 500 से अधिक रियासतों के विलय का काम सौंपा गया था और उन्होंने बिना परेशानियां खड़े किए यह काम किया।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर में जारी संकट के लिए पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया और पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पर 26/11 मुंबई हमले के बाद ‘‘पर्याप्त जवाब ना देने’’ का शनिवार को आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘वल्लभभाई पटेल को 500 से अधिक रियासतों के विलय का काम सौंपा गया था और उन्होंने बिना परेशानियां खड़े किए यह काम किया। हैदराबाद और जूनागढ़ के शासकों ने विद्रोह की कोशिश की थी लेकिन वे नाकाम रहे और अब इन स्थानों पर हमें कोई दिक्कत नहीं है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘नेहरू ने जो जम्मू कश्मीर में किया उसकी तुलना करें। उसके शासक राजा हरी सिंह ने मनमर्जी से काम किया। 70 से अधिक साल बाद तक यह क्षेत्र समस्याओं से घिरा हुआ है।’’ 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘निर्णायक नेतृत्व’’ के तहत चीजें अलग तरीके से हुईं। उन्होंने कहा, ‘‘जो असंभव लग रहा था उसे संभव बनाया गया, जब पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन (वर्धमान) को भारत द्वारा बिना कोई समझौता किए छोड़ दिया।’’  

टॅग्स :जम्मू कश्मीरयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया