लाइव न्यूज़ :

गिरती अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी आंदोलन, रामलीला मैदान में होगी महारैली

By शीलेष शर्मा | Updated: November 30, 2019 08:20 IST

Open in App

देश की गिरती अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर आज कांग्रेस ने सरकार पर फिर हमला बोला. पार्टी ने कहा कि सरकार के द्वारा किए जा रहे दावों की आज उस समय पोल खुल गई जब दूसरी तिमाही में विकास दर गिरकर 4.5 प्रतिशत पर पहुंच गई. इस मुद्दे पर कांग्रेस देशव्यापी आंदोलन की तैयारी में है .

कांग्रेस सरकार को घेरने के मकसद से जनआंदोलन छेड़ने की तैयारी में है जिसकी पहली झलक दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में देखने को मिलेगी. पिछली तिमाही में जीडीपी गिरकर 5 फीसदी तक पहुंची थी जिस पर समूचे विपक्ष ने जब हंगामा खड़ा किया तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया कि देश आर्थिक मंदी के दौर में पहुंच गया है.

कांग्रेस ने कहा कि इस गिरावट के बाद लग रहा है कि देश आर्थिक दीवालिएपन का शिकार हो रहा है. कांग्रेस ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जो सरकार हर साल दो करोड़ रोजगार की बात करती थी उसने रोजगार के अवसर ही समाप्त कर दिए हैं. किसानों की हालत बद से बदतर हो गई है.

महज समर्थन मूल्य में 4 से 7 फीसदी की वृद्धी इस सरकार ने की है. घरेलू बचत पिछले 20 सालों में सबसे नीचले स्तर पर है. देश आर्थिक संकट में : सुरजेवाला कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने लिखा कि मोदी का दृष्टिकोण पकोड़ा अर्थव्यवस्था पर आधारित है जिसके कारण यह गंभीर खतरा पैदा हुआ है.

सुरजेवाला ने याद दिलाया कि विश्व बैंक, आईएमएफ, मूडीज, फिच, आरबीआई और यहां तक कि स्टेट बैंक पहले ही इस ओर इशारा कर चुके हैं कि देश आर्थिक संकट में फंसा हुआ है. 4.5 फीसदी का आंकड़ा इस बात की ओर इशारा करता है कि यह अर्थव्यवस्था के इतिहास में सबसे बड़ी गिरावट है.

टॅग्स :कांग्रेसइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन