लाइव न्यूज़ :

पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर मप्र के ऊर्जा मंत्री ने गिनाए साइकिल चलाने के फायदे

By भाषा | Updated: June 29, 2021 16:12 IST

Open in App

इंदौर, 29 जून पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के बारे में मीडिया के सवालों पर मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने साइकिल चलाने के फायदे गिना दिए और कहा कि सरकार ईंधनों से मिलने वाले कर राजस्व को गरीबों के भले के लिए खर्च कर रही है।

निजी यात्रा पर इंदौर आए तोमर से कल सोमवार को संवाददाताओं ने पेट्रो ईंधनों की कीमतें आसमान छूने को लेकर प्रश्न किया था। उन्होंने जवाब दिया, "मेरी इस बात की पहले भी आलोचना हो चुकी है। लेकिन मैं आज फिर कह रहा हूं कि क्या हम कभी साइकिल से सब्जी मंडी जाते हैं? साइकिल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखेगी और प्रदूषण से भी मुक्ति दिलाएगी।" उन्होंने सवाल किया, "हमारे लिए पेट्रोल-डीजल महत्वपूर्ण हैं या देश की स्वास्थ्य सेवाएं महत्वपूर्ण हैं?"

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि साइकिल चलाने की बात आम नागरिकों के साथ उन पर भी लागू होती है। उन्होंने कहा, "आप मेरी पिछले 30 दिन की डायरी देखेंगे, तो आपको पता चल जाएगा कि मैं कितना गाड़ी पर, कितना साइकिल पर और कितना पैदल चलता हूं।"

परिवहन उद्योग पर डीजल की महंगाई के असर के बारे में पूछे जाने पर तोमर ने कहा, "पेट्रोल-डीजल से जो पैसा (पेट्रो ईंधनों की बिक्री से सरकार को मिलने वाला कर राजस्व) आ रहा है, क्या वह किसी व्यक्ति-विशेष या नेता के घर जा रहा है? यह पैसा घूम-फिरकर उन गरीब व्यक्तियों के काम आ रहा है जिन्हें इलाज, शिक्षा और राशन की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान