लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद गैंगरेप मामले पर सांसद जया बच्चन ने कहा- आरोपियों को जनता के बीच छोड़कर लिंचिंग कर देनी चाहिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2019 15:12 IST

लोकसभा में तेलंगाना महिला पशु चिकित्सक के बलात्कार और हत्या का मुद्दा। स्पीकर ओम बिरला  ने कहा कि देश में जो घटनाएं घट रही हैं उसपर संसद भी चिंतित है। मैंने प्रश्नकाल के बाद इस पर चर्चा की अनुमति दी है।"

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा में तेलंगाना महिला पशु चिकित्सक के बलात्कार और हत्या का मुद्दा।हैदराबाद गैंगरेप का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उसके लिए उस क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारी से जवाब क्‍यों नहीं मांगा गया?

 संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार (2 दिसंबर) को हैदराबाद में महिला पशु डाक्टर के साथ गैंगरेपे के बाद हत्या का मामला गूंजा। इस दौरान समाजवादी पार्टी की राज्‍य सभा में सांसद जया बच्‍चन ने कहा कि हैदराबाद में जिस तरीके के घटना हुई है उसमें शामिल आरोपियों को जनता के हवाले कर देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सरकार को इन घटनाओं पर पूरी तरीके से जवाब देना चाहिए।

हैदराबाद गैंगरेप का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उसके लिए उस क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारी से जवाब क्‍यों नहीं मांगा गया? उसने अपने काम में लापरवाही बरती है। उससे निश्चित रूप से सवाल किया जाना चाहिए और जवाब लिया जाना चाहिए।

वहीं, राज्यसभा में कांग्रेस की अमी याज्ञिक ने कहा कि मैं सभी प्रणालियों, न्यायपालिका, विधायी, कार्यकारी और अन्य प्रणालियों से अनुरोध करती हूं कि वे एक सामाजिक सुधार देखें। विजिला सथ्यंथ ने कहा कि देश बच्चों और महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। इस अपराध को अंजाम देने वाले 4 लोगों को 31 दिसंबर से पहले मौत की सजा दी जानी चाहिए। फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना की जानी चाहिए। 

लोकसभा में तेलंगाना महिला पशु चिकित्सक के बलात्कार और हत्या का मुद्दा। स्पीकर ओम बिरला  ने कहा कि देश में जो घटनाएं घट रही हैं उसपर संसद भी चिंतित है। मैंने प्रश्नकाल के बाद इस पर चर्चा की अनुमति दी है।"

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रजया बच्चनहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया