लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले पर सीएम केजरीवाल ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं है, हालात नियंत्रण में हैं

By भाषा | Updated: September 5, 2020 14:04 IST

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की कमी नहीं है और शहर में उपलब्ध 14,000 बिस्तरों में से महज 5,000 बिस्तर भरे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 2914 नए मामले सामने आए हैं। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हर दिन 2,000 से ज्यादा कोरोना संक्रमण के केस सामने आ रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में कमी लाने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।

नयी दिल्ली: दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि की पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोगों को आश्वासन देने का प्रयास किया कि घबराने की जरुरत नहीं है और हालात काबू में हैं। ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने दोहराया कि मामले इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि शहर की आप सरकार ने जांच दोगुनी कर दी है।

दिल्ली वासियों से कोविड-19 से जुड़े एहतियाती कदमों का पालन करने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लापरवाही भरे बर्ताव के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में कमी लाने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की कमी नहीं है और शहर में उपलब्ध 14,000 बिस्तरों में से महज 5,000 बिस्तर भरे हुए हैं।  उन्होंने कहा, ‘‘इन 5,000 बिस्तरों में से भी 1,600-1,700 बिस्तरों पर अन्य राज्यों से आए मरीज भर्ती हैं।’’ शुक्रवार को दिल्ली में कोविड-19 के 2,914 नए मामले सामने आए हैं।  

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले-

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में हर दिन 2,000 से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। केस और तेजी से दोगुना हो रहे हैं। इसके साथ ही दिल्ली फिर भारत और दुनिया के सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक हो गया है। 2 सितंबर को दिल्ली में कोरोना के 2500 नए केस दर्ज हुए। इस दिन 3,400 नए केस के साथ सिर्फ बेंगलुरु दिल्ली से आगे था। 

इसके साथ ही बती दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 2914 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 13 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,85,220 हो गई है। राजधानी में शुक्रवार को 1751 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,61,865 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4513 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 18842 सक्रिय मामले हैं। 

 

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी