लाइव न्यूज़ :

बीजेपी के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी, कहा...और काम करना चाहते हैं

By भाषा | Updated: April 6, 2019 13:28 IST

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना की वजह से शान से खड़ी है। भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात काम करते रहेंगे

भाजपा के 39वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयासों से भाजपा देश की पसंदीदा पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में काफी काम हुआ है और पार्टी आगे भी देश के लिये और काम करना चाहती है।

मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘आज से 39 साल पहले भाजपा ने कसम खाई थी कि वह समाज की सेवा करेगी और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। हमारे कार्यकर्ताओं के प्रयासों की वजह से आज भाजपा भारत की पसंदीदा पार्टी बन गई है। पिछले पांच साल में काफी कुछ हुआ है और हम आगे भी देश के लिए और काम करना चाहते है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और देशभक्ति की भावना की वजह से शान से खड़ी है। उन्होंने लिखा कि यह एक ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकर्ता भारतवासियों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे विकास कार्यों ने पार्टी को सभी वर्गों में लोकप्रिय बना दिया है।’’

भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता दिन-रात काम करते रहेंगे, ताकि पार्टी को एक बार फिर से लोगों का आशीर्वाद मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा जमीन से जुड़ी रही है। उन्होंने जोर दिया, ‘‘हमारे विकास कार्यों ने ही पार्टी को भारत के हर एक कोने में समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाया है।’’ 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है