लाइव न्यूज़ :

बाढ़ पर येदियुरप्पा ने किस्मत को कोसा, कहा- ‘लगता है हमारे सितारे ही गर्दिश में’

By भाषा | Updated: October 23, 2019 16:48 IST

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछली बार भी भारी बारिश हुई थी। लगता है कि हमारे सितारे ठीक नहीं हैं।’’ येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ एक बार फिर वर्षा के देवता (वरुण) नाराज हैं और कई जिलों में बारिश हो रही है। कई गांव डूब गए हैं। मौतें हो रही हैं और वाहन बाढ़ में बह गए हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बारिश से प्रभावित लोगों को सहायता मुहैया कराने के लिए चर्चा कर रहे हैं।दो महीने पहले आई बाढ़ के दौरान लोगों की जिस तरह से मदद की गई थी उसी तरह की मदद इस बार भी की जाएगी।

कर्नाटक में भारी बारिश की वजह से दोबारा आई बाढ़ पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपनी किस्मत को कोसा है। दो महीने पहले अगस्त में भी राज्य को बाढ़ की विभिषिका का सामना करना पड़ा था।

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछली बार भी भारी बारिश हुई थी। लगता है कि हमारे सितारे ठीक नहीं हैं।’’ येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ एक बार फिर वर्षा के देवता (वरुण) नाराज हैं और कई जिलों में बारिश हो रही है। कई गांव डूब गए हैं। मौतें हो रही हैं और वाहन बाढ़ में बह गए हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जिला प्रशासन से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बारिश से प्रभावित लोगों को सहायता मुहैया कराने के लिए चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले आई बाढ़ के दौरान लोगों की जिस तरह से मदद की गई थी उसी तरह की मदद इस बार भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री के मुताबिक बेलगावी, बगलकोट, विजयपुरा, कलबुर्गी, गदग, हुबली, धारवाड़ और मैसूरू, कोडागू और चिकमगलूर जिले के हिस्से भारी बारिश की वजह से एक बार फिर आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य के कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं और कई जगह पर आवाजाही बाधित हुई है। उल्लेखनीय कि इस साल अगस्त में आई बाढ़ से कर्नाटक के 22 जिले प्रभावित हुए थे। 

टॅग्स :बाढ़कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया