लाइव न्यूज़ :

ड्रोन हमले पर राजनाथ ने कहा, देश पूरी तरह सुरक्षित

By भाषा | Updated: July 5, 2021 15:49 IST

Open in App

कानपुर (उत्तर प्रदेश), पांच जुलाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि देश पूरी तरह महफूज है और भारतीय सेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

रक्षा मंत्री ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में जम्मू में वायुसेना के एक केंद्र पर हाल में हुए ड्रोन हमलों में पाकिस्तान का हाथ होने की आशंका और इस सिलसिले में उसे चेतावनी देने के बारे में पूछे जाने पर कहा "ड्रोन के मामले में किसी को भी चेतावनी देने का कोई सवाल नहीं है। देश पूरी तरह सुरक्षित है और जो भी चुनौती सामने आएगी, हमारी सेना उसका सामना करने में सक्षम है।"

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के गाजियाबाद में रविवार को सभी भारतीयों का डीएनए एक होने संबंधी बयान के बारे में राजनाथ ने कहा कि भागवत का बयान बिल्कुल सही है।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह ने कहा कि न्याय और मानवता भाजपा की राजनीति का आधार है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी ने कभी भी जाति और धर्म के आधार पर सियासत नहीं की।

अवैध धर्मांतरण के मुद्दे पर राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में गलत तरीके से धर्म परिवर्तन कराने के खिलाफ कई कानून बनाए गए हैं और जो भी ऐसी हरकतों में शामिल होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तर प्रदेश भाजपा में खींचतान के सवाल पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सब कुछ ठीक है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली पर कोई सवाल नहीं है।

रक्षा मंत्री ममतामयी माता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए श्याम नगर स्थित हरिहर धाम आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए