लाइव न्यूज़ :

बिजली दरें कम करने की मांग पर पावर कारपोरेशन से दो हफ्ते के अंदर जवाब मांगा

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:31 IST

Open in App

लखनऊ, 17 सितंबर उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने राज्य पावर कॉरपोरेशन से बिजली कंपनियों पर प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के 20,596 करोड़ रुपये के बकाए के एवज में बिजली दरों में कमी करने की मांग पर दो हफ्ते के अंदर विस्तृत जवाब देने के लिये कहा है ।

आयोग के सचिव संजय कुमार सिंह ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता को शुक्रवार को इस सिलसिले में पत्र लिखा है। पत्र में राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा द्वारा बिजली कंपनियों पर राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं के बकाया 20,596 करोड़ रुपये के एवज में बिजली दरों में कमी करने की मांग पर विचार के लिए दो सप्ताह के अंदर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के लिये कहा है।

वर्मा ने बताया कि बिजली कंपनियों द्वारा सरकार की उदय तथा ट्रू-अप योजनाओं का लाभ नहीं दिए जाने के कारण इन कंपनियों पर उपभोक्ताओं के 20,596 करोड़ रुपये बकाया हैं और इसकी भरपाई के लिए परिषद ने नियामक आयोग को अगले पांच वर्षों तक बिजली की दरों में हर साल लगभग 6.8% की कमी करने का प्रस्ताव दिया था।

उन्होंने बताया कि आयोग ने इसी प्रस्ताव पर पावर कारपोरेशन से रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने आश्वासन दिया है कि पावर कॉरपोरेशन का जवाब आने पर वह नियमों के दायरे में रहकर इस प्रस्ताव पर काम करेगा।

वर्मा ने बताया कि पिछली दो अगस्त को राज्य में नई बिजली दरें जारी होने के फौरन बाद उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली कंपनियों पर बकाया करोड़ों रुपये के मामले को लेकर राज्य विद्युत नियामक आयोग में पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी।

इसमें कहा गया था कि प्रदेश के सभी तीन करोड़ बिजली उपभोक्ताओं की विद्युत दरों को निकाला जाए तो बिजली दरों में एकमुश्त 34% की कमी करनी पड़ेगी, लेकिन बिजली कंपनियों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिषद ने अगले पांच वर्षों तक हर साल लगभग 6.8% रेगुलेटरी रिबेट और विद्युत दरों में कमी का प्रस्ताव सौंपते हुए आयोग से बिजली दरों पर पुनर्विचार की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण