लाइव न्यूज़ :

ट्रक की टक्कर से महिला किसानों की मौत पर राहुल बोले : क्रूरता और नफरत देश को खोखला कर रही है

By भाषा | Updated: October 28, 2021 13:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हरियाणा के बहादुरगढ़ में ट्रक की टक्कर से तीन महिला किसानों की मौत को लेकर बृहस्पतिवार को कहा कि यह क्रूरता और नफरत इस देश को खोखला कर रही है।

उन्होंने इस घटना से जुड़ी खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत माता- देश की अन्नदाता- को कुचला गया है। यह क्रूरता और नफ़रत हमारे देश को खोखला कर रही है। मेरी शोक संवेदनाएं।

गौरतलब है कि बहादुरगढ़ जिले के टिकरी बॉर्डर के पास बृहस्पतिवार की सुबह एक ट्रक के टक्कर मारने से तीन महिला किसानों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि हादसा पकोड़ा चौक पर हुआ, जहां महिलाएं बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही थीं।

टिकरी बॉर्डर पर केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद महिलाएं पंजाब के मानसा जिले स्थित अपने गांव लौट रही थीं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में दो किसानों की मौत की खबर का हवाला देते हुए राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘किसान मेहनत कर फसल तैयार करे तो फसल का दाम नहीं....। किसान फसल उगाने की तैयारी करे, तो खाद नहीं...... । खाद न मिलने के चलते बुंदेलखंड के दो किसानों की मौत हो चुकी है। लेकिन किसान विरोधी भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। इनकी नीयत और नीति दोनों में किसान विरोधी रवैया स्पष्ट है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?