लाइव न्यूज़ :

बंगाल में भाजपा कार्यकर्ता की मां की मृत्यु पर शाह ने कहा- परिवार का दर्द ममता को परेशान करेगा

By भाषा | Updated: March 29, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मार्च पश्चिम बंगाल में एक भाजपा कार्यकर्ता की 85 वर्षीय मां शोभा मजुमदार की मृत्यु पर पार्टी के नेताओं ने सोमवार को शोक प्रकट किया। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि परिवार का दर्द और जख्म लंबे समय तक प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को परेशान करेगा।

शाह ने कहा कि राज्य हिंसा मुक्त (आने वाले) कल के लिये संघर्ष करेगा।

शोभा, 27 फरवरी को प्रदेश में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के कथित हमले में घायल हो गयी थी।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘बंगाल की बेटी शोभा मजुमदार जी के निधन पर दुखी हूं, जिन्हें टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के गुंडों ने बुरी तरह पीटा था। उनके परिवार का दर्द एवं जख्म ममता दीदी को लंबे समय तक परेशान करेगा। बंगाल हिंसा मुक्त कल के लिये संघर्ष करेगा, बंगाल हमारी बहनों एवं मातओं की सुरक्षा के लिये लड़ाई लड़ेगा।’’

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि भगवा पार्टी के कार्यकर्ता की मां होने के कारण शोभा मजुमदार की जान गयी है। नड्डा ने कहा कि उनका यह बलिदान हमेशा याद किया जायेगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वह बंगाल की भी मां थी, बंगाल की बेटी थी। भारतीय जनता पार्टी माताओं एवं बेटियों की सुरक्षा के लिये लगातार संघर्ष करती रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र