लाइव न्यूज़ :

प्रियंका के दौरे के दिन गोवा कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी

By भाषा | Updated: December 10, 2021 13:10 IST

Open in App

पणजी, 10 दिसंबर कांग्रेस की गोवा इकाई को राज्य में आगामी चुनावों के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन को लेकर भ्रम की स्थिति और इस्तीफों का सामना करना पड़ रहा है जहां विपक्षी दल शुक्रवार को महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा की अगुवाई में कई बैठकों के लिए तैयारी में जुटा है।

पोरवोरिम विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं के एक समूह ने शुक्रवार सुबह इस्तीफा दे दिया। निर्दलीय विधायक रोहन खुंटे द्वारा समर्थित समूह ने दावा किया कि कांग्रेस 2022 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए गंभीर नहीं है।

पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुपेश नाइक, जिन्होंने पोरवोरिम से समूह का नेतृत्व किया, ने संवाददाताओं को बताया, “कांग्रेस पार्टी आगामी गोवा चुनाव को गंभीरता से लड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। इसके कुछ नेताओं के रवैये के कारण इसकी सफलता की संभावना नहीं है।”

कांग्रेस को एक और झटका देते हुए, दक्षिण गोवा से उसके वरिष्ठ नेता मोरेनो रेबेलो ने भी इस्तीफा दे दिया।

रेबेलो के त्याग पत्र में दावा किया गया है कि पार्टी द्वारा कर्टोरिम निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको को "पार्टी के खिलाफ काम करने के बावजूद" "उम्मीदवार" घोषित करने से वह परेशान हैं। रेबेलो कर्टोरिम के रहने वाले हैं।’’

रेबेलो ने गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के अध्यक्ष गिरीश चोडानकर को संबोधित पत्र में कहा, “एलेक्सो रेजिनाल्डो लौरेंको, जिन्होंने पिछले साढ़े चार वर्षों से कभी किसी पार्टी गतिविधि में भाग नहीं लिया है और इसके विपरीत केवल पार्टी के नेताओं और आपको अपशब्द कहे हैं, ने हाल ही में हुए जिला पंचायत चुनाव में कर्टोरिम के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ काम किया है। इसके बावजूद उन्हें पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदोन्नत और हाल ही में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ नेताओं द्वारा उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया।”

विधानसभा चुनावों के लिए गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के साथ कांग्रेस की समझ को लेकर पार्टी में मतभेद उभरने के बाद इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो गया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी (एआईसीसी) गोवा चुनाव प्रभारी पी चिदंबरम ने बृहस्पतिवार को कहा कि जीएफपी ने केवल कांग्रेस को समर्थन दिया है और इस स्तर पर इसे गठबंधन मानने से इनकार कर दिया।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश गुंडू राव ने जीएफपी प्रमुख विजय सरदेसाई और चोडानकर के बीच शनिवार को बैठक का प्रस्ताव रखा है।

प्रियंका गांधी गोवा की अपनी एक दिन की यात्रा के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करने और युवाओं एवं महिलाओं के साथ बातचीत करने वाली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos