लाइव न्यूज़ :

राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री 14 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे

By भाषा | Updated: December 15, 2021 22:46 IST

Open in App

जयपुर, 15 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य सरकार के तीन वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर ‘सेवा ही धर्म-सेवा ही कर्म’ के संकल्प के साथ आयोजित होने वाले ‘आपका विश्वास-हमारा प्रयास’ कार्यक्रम के तहत 18 एवं 19 दिसंबर को आम लोगों को करीब 14 हजार करोड़ रुपये की लागत के 3,700 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।

राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य 20 एवं 21 दिसंबर को जिला स्तरीय समारोह में विकास प्रदर्शनी, जिला स्तरीय कार्यक्रमों का शुभारम्भ, लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे और पत्रकार वार्ता के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे।

बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में इन कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों का शुभारंभ भी करेंगे। इन कार्यक्रमों में राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, सांसद, विधायकगण, पंचायती राज एवं नगर निकायों के जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन जुड़ सकेंगे। कार्यक्रमों का विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण होगा।

गहलोत 18 दिसंबर को प्रातः 11 बजे जवाहर कला केन्द्र में राज्य सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित चार दिवसीय प्रदर्शनी ‘आपका विश्वास-हमारा प्रयास’ का उद्घाटन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग