लाइव न्यूज़ :

नयी शिक्षा नीति के एक वर्ष पूरा होने पर प्रधान ने शिक्षा को किफायती और सुलभ बनाने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: July 29, 2021 10:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा को समग्र, सस्ता, सुलभ और समतामूलक बनाने के संकल्प को दोहराने का बृहस्पतिवार को आह्वान किया।

नयी शिक्षा नीति (एनईपी) के बृहस्पतिवार को एक साल पूरा किए जाने के साथ ही प्रधान ने ट्वीट किया, “एनईपी 2020 के एक वर्ष होने पर, शिक्षा को समग्र, सस्ता, सुलभ और न्यायसंगत बनाने के संकल्प को फिर से दोहराते हैं। 21वीं सदी के आत्म निर्भर भारत की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और भारत को जीवंत ज्ञान अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम करते हैं।”

उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा, “एक साल पहले, इसी दिन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के तहत 21वीं सदी की दूरदर्शी शिक्षा नीति- एनईपी 2020 की शुरुआत प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता को खोलने, शिक्षा को सार्वभौमिक बनाने, क्षमता निर्माण करने और सीखने के परिदृश्य को बदलने के लक्ष्य से शुरू किया गया था।”

नई शिक्षा नीति ने 1986 में तैयार शिक्षा पर राष्ट्रीय नीति की जगह ली थी। इसका लक्ष्य स्कूल एवं उच्च शिक्षण प्रणालियों में परिवर्तनकारी सुधार के लिए मार्ग प्रशस्त कर भारत को वैश्विक ज्ञान महाशक्ति बनाना है।

प्रधान ने कहा, “आज, एनईपी के तहत कायापलट करने वाले सुधारों के एक वर्ष पूरा होने पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कई पहलों की शुरुआत करेंगे जो नयी शिक्षा नीति के तहत परिकल्पित कई लक्ष्यों को पूरा करने में महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगे और उनके संबोधन से हमें मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं