लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन के शुक्रवार को एक साल पूरा होने पर किसान दिल्ली की सीमाओं की तरफ रवाना

By भाषा | Updated: November 25, 2021 21:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 नवंबर दिल्ली की सीमाओं पर केंद्र के नये कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के शुक्रवार को एक साल पूरे होने पर हरियाणा और पंजाब के और अधिक किसान सिंघू और टिकरी बॉर्डर की ओर रवाना हुए हैं।

अमृतसर, जालंधर, फिरोजपुर, पटियाला, लुधियाना, संगरूर, अंबाला, हिसार, सिरसा, रोहतक, कुरुक्षेत्र, भिवानी समेत दोनों राज्यों के हजारों किसान दिल्ली की सीमाओं पर पहुंच रहे हैं।

भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के नेता परगट सिंह ने बृहस्पतिवार को टिकरी बॉर्डर पर संवाददाताओं से कहा कि हजारों किसान पहुंच चुके हैं और कई किसान पहुंच रहे हैं।

जब उनसे भविष्य की योजना के बारे में पूछा गया तो सिंह ने कहा, ''संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) जो फैसला करेगा, उसके अनुसार हम आगे बढ़ेंगे।''

कृषि कानूनों को निरस्त करने वाले विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी को महज ''औपचारिकता'' करार देते हुए किसान नेताओं ने कहा कि अब वे चाहते हैं कि सरकार उनकी अन्य लंबित मांगों का समाधान करे, जिसमें सबसे अहम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी है।

हालांकि, उन्होंने इस कदम का स्वागत किया और कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों की यह पहली जीत है और वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

संयुक्त किसान मोर्चा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पिछले साल 26 नवंबर को शुरू हुआ किसान आंदोलन शुक्रवार को अपने ऐतिहासिक संघर्ष का एक साल पूरा करेगा।

एसकेएम ने एक बयान में कहा, '' आंदोलन के एक साल पूरा होने पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के बाद हजारों किसान दिल्ली के विभिन्न मोर्चों पर पहुंचना शुरू हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे