लाइव न्यूज़ :

विधायक, मंत्री के बीच कथित विवाद पर पुनिया ने कहा-मामला समाप्त हो चुका है

By भाषा | Updated: July 26, 2021 23:19 IST

Open in App

रायपुर, 26 जुलाई छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक और स्वास्थ्य मंत्री के बीच कथित विवाद के बीच कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने सोमवार को राज्य विधानसभा का दौरा किया तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दोनों नेताओं से मुलाकात की।

कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद पुनिया ने इस कथित विवाद पर ज्यादा टिप्पणी नहीं की लेकिन कहा कि अब मामला समाप्त हो चुका है।

राज्य के रामानुजगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक बृहस्पत सिंह ने रविवार को आरोप लगाया था कि शनिवार शाम स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के इशारे पर सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में उनके काफिले के एक वाहन पर कथित रूप से हमला किया गया था। विधायक सिंह ने कहा था कि उन्होंने बघेल की प्रशंसा की थी और कहा था कि वह राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह बयान मंत्री सिंहदेव को पसंद नहीं आया और बाद में उनके काफिले पर हमला किया गया।

कांग्रेस विधायक ने कहा था कि कथित हमले में तीन लोग थे, जिनमें से एक मंत्री सिंहदेव का दूर का रिश्तेदार था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य मंत्री से उनकी जान को खतरा है।

विधायक सिंह पर हमले के बाद सरगुजा क्षेत्र के विधायक और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा था कि उनके क्षेत्र और राज्य के लोग उनकी छवि के बारे में अच्छी तरह से जानते हैं। उन्हें इस विषय पर कुछ नहीं कहना है।

इधर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मामले को लेकर सदन में हंगामा मचाया और सदन की समिति से मामले की जांच की मांग की।

राज्य में कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि प्रदेश प्रभारी पुनिया शाम करीब चार बजे विधानसभा पहुंचे और मुख्यमंत्री से उनके कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान बृहस्पत सिंह और एक अन्य विधायक के मौजूद होने की जानकारी मिली है। कांग्रेस नेता ने बताया कि इसके बाद पुनिया ने विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव से भी मुलाकात की।

कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात के बाद पुनिया ने संवाददाताओं से कहा कि उनका विधानसभा दौरा विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और अन्य सदस्यों के साथ शिष्टाचार मुलाकात के लिए था और इसे किसी अन्य अर्थ में नहीं देखा जाना चाहिए।

पार्टी विधायक द्वारा मंत्री सिंहदेव पर लगाए गए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर पुनिया ने कहा, ‘‘यह मामला समाप्त हो गया है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई है। अब इस बारे में दोनों तरफ से कोई बात नहीं कही जा रही है।’’ सरगुजा जिले में इस घटना के बाद वाहन चालक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos