लाइव न्यूज़ :

मुंडे के खिलाफ आरोपों पर भाजपा नेता ने कहा कि इस महिला ने उन्हें भी परेशान किया है

By भाषा | Updated: January 14, 2021 20:33 IST

Open in App

मुंबई, 14 जनवरी भाजपा नेता कृष्ण हेगड़े ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के मंत्री व राकांपा नेता धनंजय मुंडे पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला पिछले कई साल से उन्हें भी परेशान कर रही है।

अम्बोली पुलिस को लिखे पत्र में पूर्व विधायक ने कहा कि आरोप लगाने वाले महिला 2010 से ही उन्हें फंसाने का प्रयास कर रही है। हेगड़े कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं।

उन्होंने दावा किया कि महिला ने इसी तरीके से एक अन्य नेता को भी फंसाने का प्रयास किया है।

मुंडे ने पहले ही महिला के आरोपों का खंडन किया है। गौरतलब है कि 37 वर्षीय महिला के आरोपों के बाद भाजपा ने मुंडे के इस्तीफे की मांग की है।

हेगड़े ने कहा कि महिला उन्हें (हेगड़े) अलग-अलग नंबरों से कॉल और मैसेज करती थी, और यह 2015 तक जारी रहा, लेकिन उन्होंने साफ कह दिया था कि उन्हें महिला से मिलने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

उन्होंने कहा कि मुंडे के खिलाफ आरोपों के बारे में पढ़कर उन्हें सदमा लगा और इसलिए वह पुलिस के पास गए।

पत्र में उन्होंने दावा किया है, ‘‘यह लुभाने, मोहपाश में फंसाने, ब्लैकमेल और धन ऐंठने का तरीका है और मैं मुंबई पुलिस से अनुरोध करुंगा कि वह प्राथमिकी दर्ज करे और इस मामले को तार्किक अंजाम तक पहुंचाए।’’

पत्रकारों से बातचीत में हेगड़े ने दावा किया कि इस महिला ने एक अन्य नेता को भी फंसाने का प्रयास किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह मुंडे के साथ हुआ है, मेरे साथ भी हो सकता था और भविष्य में किसी और के साथ भी हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित