लाइव न्यूज़ :

माँ स्मिता पाटिल की 34वीं पुण्यतिथि पर प्रतीक बब्बर ने कहा: वह उनके भीतर हमेशा जिंदा रहेंगी

By भाषा | Updated: December 13, 2020 21:17 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर अभिनेता प्रतीक बब्बर ने रविवार को अपनी दिवंगत अभिनेत्री-मां स्मिता पाटिल की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें "आदर्श महिला और रोल मॉडल" के रूप में याद किया।

अब तक की सबसे प्रतिभाशाली भारतीय अभिनेत्रियों में शामिल पाटिल का 31 वर्ष की आयु में प्रसव संबंधी जटिलताओं के कारण निधन हो गया था। उन्होंने अपने काम की एक समृद्ध विरासत को पीछे छोड़ा है। एक दशक से अधिक के करियर में उन्होंने "मंथन", "भूमिका", "चक्र", "अर्थ", "बाजार"और "मिर्च मसाला" जैसी बेहतरीन फिल्में कीं।

पाटिल और उनके पति, अभिनेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर ने अपनी मां को इंस्टाग्राम पर याद करते हुए एक मार्मिक पत्र साझा किया।

उन्होंने उसमें लिखा है, ‘‘आज से 34 साल पहले मेरी माँ हमें छोड़कर चली गईं। वर्षों से मैंने अपने दिमाग और दिल में उनकी कल्पना करने और उनकी उत्कृष्ट छवि बनाने की कोशिश की है। हम एक बहुत ही खास मुकाम, बहुत ही उत्कृष्ट जगह पर पहुंचे हैं।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘अब वह संपूर्ण माँ, संपूर्ण महिला, उत्कृष्ट रोल मॉडल हैं, जो हर छोटे लड़कों की आँखों का तारा होती है। एक ऐसी माँ जिसे हर छोटा लड़का आदर्श मानता है और उनके जैसा बनना चाहता है। वह जो कभी आपका साथ नहीं छोड़ेगी। काल के अंत तक हमेशा आपके साथ रहेगी।’’

‘‘जाने तू ... या जाने ना" और "छिछोरे" जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले 34 वर्षीय अभिनेता ने कहा, ‘‘वह मेरे साथ, मेरे भीतर, अनंत काल तक और उससे भी आगे, मेरे साथ रहेंगी। मेरी प्यारी मां।’’

राज बब्बर ने भी सोशल मीडिया पर पाटिल को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने लिखा, "तुम सिर्फ 31 साल की थीं, जब हमें छोड़कर चली गईं। तुम्हारे साथ बिताए गए कुछ ही समय में तुम इतनी अमिट छाप छोड़ गए कि तुम्हारी अनुपस्थिति पर विश्वास करना आसान नहीं होता है।’’

पाटिल समानांतर सिनेमा के प्रमुख सितारों में से एक थीं। उन्होंने हिंदी, मराठी, गुजराती, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 80 से अधिक फिल्मों में काम किया था।

उन्हें 1985 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए