लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए ‘कोविन’ पर शुरू हुई ‘ऑन-साइट’ पंजीकरण की सुविधा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 15:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई कोविड-19 रोधी टीकाकरण के लिए 18-44 आयु वर्ग के लोगों के वास्ते ‘कोविन’ वेबसाइट पर ‘ऑन-साइट’ पंजीकरण और ‘अपॉइंटमेंट’ की प्रक्रिया अब शुरू कर दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि यह सुविधा फिलहाल सरकारी टीकाकरण केंद्रों के लिए ही उपलब्ध है। निजी टीकाकरण केंद्रों के लिए यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी और उन्हें ‘ऑनलाइन अपॉइंटमेंट’ के लिए अलग से अपनी टीकाकरण समय सूची प्रकाशित करनी होगी।

इस सुविधा का लाभ संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निर्णय के आधार पर उठाया जा सकेगा।

मंत्रालय ने वक्तव्य में बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 18-44 आयु वर्ग के लोगों के ‘ऑन साइट’ पंजीकरण और ‘अपॉइंटमेंट’ की प्रक्रिया शुरू करने पर निर्णय लेने के लिए स्थानीय परिप्रेक्ष्य के आधार पर निर्णय लेना होगा जिससे टीके की बर्बादी न्यूनतम हो सके।

राष्ट्रीय कोविड-19 रोधी टीकाकरण रणनीति में तेजी लाते हुए एक मई से 18-44 आयु वर्ग के लोगों को टीका देने का निर्णय लिया गया था।

वक्तव्य में कहा गया कि शुरुआत में 18-44 आयु वर्ग के लाभार्थियों के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कराने की सुविधा देने से टीकाकरण स्थलों पर भीड़भाड़ नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे