लाइव न्यूज़ :

सिंघवी के ट्वीट पर विजयवर्गीय ने कहा, "छुटभैये नेताओं के बयान से योग की महानता समाप्त नहीं होती"

By भाषा | Updated: June 21, 2021 13:26 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 21 जून योग को लेकर कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के ट्वीट पर निशाना साधते हुए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को कहा कि “छुटभैये नेताओं” के बयान से योग की महानता समाप्त नहीं होती।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सिंघवी ने ट्वीट किया, ''ॐ के उच्चारण से ना तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और ना अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी।"

इस ट्वीट के बारे में प्रतिक्रिया मांगे जाने पर विजयवर्गीय ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, "भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र में किए गए आह्वान के बाद आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया मना रही है। इसलिए कुछ छुटभैये नेता अगर कोई ट्वीट कर भी दें, तो इससे योग की महानता समाप्त नहीं होती।"

भाजपा महासचिव ने योग को लेकर सिंघवी के ट्वीट की आलोचना करते हुए कहा कि कुछ विषयों पर राजनीति के माध्यम से "संकुचित मानसिकता" का प्रदर्शन किया जाना उचित नहीं है।

मीडिया के साथ बातचीत से पहले, विजयवर्गीय ने शहर में एक कार्यक्रम में योगाभ्यास किया।

इस बीच, मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर यहां सीमा सुरक्षा बल के केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्ल्यूटी) में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि सिलावट ने इस कार्यक्रम में सीमा सुरक्षा बल के करीब 200 अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अलग-अलग योग मुद्राओं का अभ्यास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया