लाइव न्यूज़ :

बढ़ती महंगाई पर वाद्रा ने कहा : केंद्र सरकार को लोगों को राहत देने के बारे में सोचना चाहिए

By भाषा | Updated: February 26, 2021 15:09 IST

Open in App

जयपुर, 26 फरवरी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाद्रा ने बढ़ती महंगाई व पेट्रोल- डीजल की आसमान छूती कीमतों को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि उसे लोगों को राहत देने के बारे में सोचना चाहिए।

जयपुर की निजी यात्रा पर आए वाद्रा ने पेट्रोल- डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘महंगाई बढ़ी है, पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़े हैं। केंद्र सरकार को सोचना पड़ेगा कि लोगों के हित में क्या कदम उठाए जा सकते हैं।’’

जयपुर की निजी यात्रा पर आए राबर्ट वाद्रा ने जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा- अर्चना की।

वाद्रा ने अपने खिलाफ लगे विभिन्न आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया और कहा कि वह हर जांच में एजेंसियों को सारे दस्तावेज उपलब्ध करवा चुके हैं।

वाद्रा ने कहा कि जितने भी आरोप लगाए हैं, सब बेबुनियाद हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब