लाइव न्यूज़ :

“99 सॉन्ग्स’ को रिलीज करने पर रहमान ने कहा, डर है पर फिल्म की कामयाबी सिने जगत की सफलता होगी

By भाषा | Updated: April 10, 2021 13:36 IST

Open in App

(जस्टिन राव)

मुंबई, 10 अप्रैल जाने-माने संगीतकार ए आर रहमान ने कहा है कि महामारी के दौरान जब लोग अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, ऐसे में वह अपने प्रोड्क्शन की पहली फिल्म ‘99 सॉन्ग्स’ रिलीज कर रहे हैं और इस पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कामयाबी से सिने जगत को प्रोत्साहन मिलेगा।

रहमान ने यह भी कहा कि इस समय लोगों को फिल्म बड़े पर्दे पर देखनी चाहिए और फिल्मकारों तथा निर्माताओं को प्रोत्साहित करना चाहिए, क्योंकि एक फिल्म की कामयाबी पूरे सिने जगत की सफलता है।

संगीत ड्रामा 16 अप्रैल को तीन भाषाओं- हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। यह महाराष्ट्र को छोड़कर समूचे भारत में रिलीज की जाएगी। दरअसल, कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने सप्ताहांत पर लॉकडाउन लगा दिया है।

रहमान ने चेन्नई से ‘जूम’ के माध्यम से पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, “ डर है... हर कोई हैरत कर रहा है कि ‘वह कैसे अभी फिल्म रिलीज कर रहे हैं, क्या वह मूर्ख हैं?’ लेकिन मेरे ख्याल से, फिल्म रिलीज करनी है और लोगों को इसे बड़े पर्दे पर देखने की जरूरत है।”

रहमान (54) ने महाराष्ट्र में लॉकडाउन की घोषणा होने से एक हफ्ता पहले साक्षात्कार दिया था।

संगीतकार का मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कामयाबी का असर मनोरंजन क्षेत्र पर होगा जो महामारी के कारण बुरी तरह से प्रभावित है।

उन्होंने कहा, “ इस वक्त लोगों को फिल्मकारों और निर्माताओं को प्रोत्साहित करना चाहिए क्योंकि एक फिल्म की कामयाबी पूरे सिने जगत की सफलता है। कई लोग उम्मीद खो रहे हैं, परेशान हैं और भविष्य के बारे में सोच रहे हैं।”

रहमान ने कहा, “ हमें इसे रिलीज करने का साहस जुटाने पर गर्व है और उम्मीद है कि लोग मास्क लगाकर आएंगे तथा सुरक्षित रहेंगे और फिल्म का आनंद लेंगे।”

“99 सॉन्ग्स” का निर्देशन विश्वेश कृष्णमूर्ति कर रहे हैं और फिल्म के सह-लेखक एवं निर्माता रहमान हैं। उन्होंने फिल्म में संगीत भी दिया है। इस फिल्म से इहान भट और एडिलेसी वर्गस अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?