लाइव न्यूज़ :

जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने पर सुखना झील के दो फाटक खोले गए, निचले इलाकों में भरा पानी

By भाषा | Updated: August 24, 2020 01:15 IST

बल्टाना पुलिस चौकी पर तैनात एक अधिकारी ने बताया कि तीन से चार फुट पानी भर गया, हालांकि, वे जैसे-तैसे अपने रिकॉर्ड खराब होने से बचा पाए।

Open in App
ठळक मुद्देभारी बारिश के कारण सुखना झील में जलस्तर 1,163 फुट पर खतरे के निशान तक पहुंच गयारविवार को यहां के तीन में से दो फाटकों (फ्लड गेट) को खोलना पड़ा।

चंडीगढ़: भारी बारिश के कारण सुखना झील में जलस्तर 1,163 फुट पर खतरे के निशान तक पहुंच गया, जिसके बाद रविवार को यहां के तीन में से दो फाटकों (फ्लड गेट) को खोलना पड़ा। पानी छोड़े जाने के कारण मोहाली जिले के जीरकपुर समेत कई निचले इलाकों में जल भर गया।

जीरकपुर में बाल्टाना पुलिस चौकी तथा एक बगीचा सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। अधिकारियों ने बताया कि पानी छोड़ने के लिए झील के तीन में से दो फ्लड गेट खोले गए थे और सुखना के इर्द-गिर्द के गांवों के लोगों को इस बारे में पहले से सूचित कर दिया गया था। बल्टाना पुलिस चौकी पर तैनात एक अधिकारी ने बताया कि तीन से चार फुट पानी भर गया, हालांकि, वे जैसे-तैसे अपने रिकॉर्ड खराब होने से बचा पाए।

मोहाली के उपायुक्त गिरीश दयालन ने कहा कि झुग्गी बस्ती को समय पर खाली करवा लिया गया था। उन्होंने बताया कि उनके अनुरोध पर चंडीगढ़ प्रशासन ने फ्लडगेट बंद कर दिए हैं। इससे पहले, फ्लडगेट 2018 और 2008 में खोले गए थे। 

टॅग्स :पंजाबबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित