लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के गुरु नानक के थाईलैंड वाले बयान पर भाजपा नेता ने दी प्रतिक्रिया, पूछा- आपकी मूर्खता के नाम पर हम कितना क्षमा करते रहें?

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 1, 2023 10:38 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी के इस बयान का विरोध किया कि गुरु नानक थाईलैंड गए और पूछा कि कांग्रेस नेता को यह जानकारी कहां से मिली।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने गुरु नानक और विनम्र होने की उनकी शिक्षाओं का उल्लेख किया।राहुल गांधी अपनी अमेरिका यात्रा को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।राहुल गांधी के गुरु नानक के थाईलैंड वाले बयान पर भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रतिक्रिया दी।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने राहुल गांधी के इस बयान का विरोध किया कि गुरु नानक थाईलैंड गए और पूछा कि कांग्रेस नेता को यह जानकारी कहां से मिली। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "आपकी मूर्खता के नाम पर हम कितना क्षमा करते रहें? आपने कहाँ पढ़ा कि गुरु नानक थाईलैंड गए थे?" 

उन्होंने आगे लिखा, "जब धर्म की बात आती है तो क्या आपसे एक समझदार बुद्धिमान व्यक्ति की तरह बात करने की अपेक्षा करना अतिश्योक्तिपूर्ण है?" राहुल गांधी अमेरिका में एक सभा में अपनी भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बोल रहे थे। उन्होंने गुरु नानक और विनम्र होने की उनकी शिक्षाओं का उल्लेख किया। 

राहुल गांधी ने कहा, "हम गुरु नानक जी की तुलना में कुछ भी नहीं चले। मैंने कहीं पढ़ा था कि गुरु नानक जी मक्का सऊदी अरब गए थे, थाइलैंड गए थे, श्रीलंका गए थे। तो इन दिग्गजों ने हमारे जन्म से पहले भरत जोड़ो किया था ना?"

उन्होंने आगे कहा, "मैं कर्नाटक के अपने दोस्तों, बासवन्ना जी, केरल के अपने दोस्तों, नारायणगुरु जी के लिए भी यही कह सकता हूं। भारत के हर राज्य में ये दिग्गज हुए हैं...आदि शंकराचार्य...जिन्होंने कहा था कि एक दूसरे की सुनो, सम्माननीय बनो।" बता दें कि राहुल गांधी अपनी अमेरिका यात्रा को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

टॅग्स :राहुल गांधीगुरु नानक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं