परमबीर सिंह के पत्र पर अमृता फडणवीस ने कहा, अभी चीजें दूर तक जाएंगी
By भाषा | Updated: March 21, 2021 01:24 IST2021-03-21T01:24:14+5:302021-03-21T01:24:14+5:30

परमबीर सिंह के पत्र पर अमृता फडणवीस ने कहा, अभी चीजें दूर तक जाएंगी
मुंबई, 20 मार्च भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने शनिवार को संकेत दिया कि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के दूरगामी नतीजे होंगे।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जिस तरह से चीजें शुरू हुई हैं, यह दूर तक जाएंगी। राजा को बचाने के लिए आखिर कितनों को बलि देनी होगी।’’
मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख चाहते हैं कि पुलिस अधिकारी हर महीने बार और होटलों से कम से कम 100 करोड़ रुपये की वसूली करें। हालांकि, देखमुख ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।