लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश मोहाली अस्पताल के आईसीयू में ‘ऑक्सीजन सपोर्ट’ पर

By भाषा | Updated: April 24, 2021 22:41 IST

Open in App

चंडीगढ़, 24 अप्रैल इस सप्ताह के शुरू में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश मोहाली में एक निजी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं और उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री प्रकाश (72) ने इस सप्ताह के शुरू में ट्वीट किया था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

प्रकाश होशियारपुर से भाजपा के सांसद हैं।

मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल की ओर से शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘फेफड़े के प्रभावित होने के साथ सोमप्रकाश को कोविड निमोनिया है। उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है और दिशा-निर्देशों के अनुसार उनका उपचार किया जा रहा है। गहन चिकित्सा कक्ष में उनके स्वास्थ्य पर करीब से नजर रखी जा रही है और अगले कुछ दिन में स्वास्थ्य संबंधी चीजों का पता चलेगा।’’

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रकाश को पहले पटियाला के बानुर स्थित ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग