लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री सोमवार को दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर पहली चालकरहित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

By भाषा | Updated: December 26, 2020 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की पहली चालकरहित ट्रेन सेवा का दिल्ली मेट्रो की ‘‘मजेंटा लाइन’’ पर 28 दिसंबर को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उदघाटन करेंगे। साथ ही, वह ‘एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन’ पर ‘‘नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड’’ (एनसीएमसी) सेवा की भी शुरूआत करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शनिवार को कहा कि ये नवोन्मेष यात्रा को सुगम बनाने के एक नये युग की शुरूआत करेंगे।

पीएमओ के बयान में कहा गया है कि चालकरहित ट्रेन पूरी तरह से स्वचालित होगी, जो किसी भी मानवीय त्रुटि की संभावना को खत्म कर देगी। दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम-बॉटनिकल गार्डेन), पर चालकरहित ट्रेन सेवा शुरू होने के बाद पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) पर 2021 के मध्य में चालक रहित ट्रेन सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

एनसीएमसी को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर पूरी तरह से संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही, देश के किसी भी हिस्से से जारी रूपे-डेबिट कार्ड रखने वाला कोई भी व्यक्ति इसका उपयोग कर मार्ग पर यात्रा कर सकेगा।

पीएमओ ने कहा कि यह सुविधा 2022 तक दिल्ली मेट्रो के पूरे नेटवर्क पर उपलब्ध हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?