सोमवार को 18-44 आयुवर्ग के 2.15 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई
By भाषा | Updated: May 4, 2021 00:00 IST2021-05-04T00:00:13+5:302021-05-04T00:00:13+5:30

सोमवार को 18-44 आयुवर्ग के 2.15 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई
नयी दिल्ली, तीन मई स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे के दौरान 18-44 आयुवर्ग के 2.15 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई।
सोमवार को रात आठ बजे तक प्राप्त अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक, टीके की 16.5 लाख खुराक के साथ ही देशभर में टीकाकरण का कुल आंकड़ा 15,88,71,435 करोड़ हो गया।
मंत्रालय ने कहा कि 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटे के दौरान 18-44 आयुवर्ग के 2,15,185 लाभार्थियों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक दी गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।