लाइव न्यूज़ :

मोदी के जन्मदिन पर केंद्रीय मंत्री पारस ने उन्हें भगवान का दूसरा रूप बताया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 17:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति कुमार पारस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर ‘‘भगवान का दूसरा रूप’’ बताया और कहा कि स्वतंत्रता के बाद वह सरकार के सबसे सफल मुखिया हैं।

पारस ने कहा, ‘‘वह भगवान के दूसरे रूप हैं। किसी ने भगवान को नहीं देखा है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी हमारे बीच हैं जिन्हें भगवान माना जाता है और वह देश का भाग्य भी तय करते हैं।’’ उन्होंने कहा कि आज संयोग से विश्वकर्मा पूजा भी है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज काफी पवित्र दिन है। हमारे प्रधानमंत्री का जन्म भी आज ही के दिन हुआ था। मेरा मानना है कि वह हमारे बीच भगवान के दूसरे रूप में मौजूद हैं।’’

मोदी के 71वें जन्मदिन पर पारस की पार्टी की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में वह संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए पारस ने कहा कि मोदी को स्वतंत्रता के बाद सबसे मजबूत और सबसे सफल प्रधानमंत्री के रूप में देखा जाता है। उन्होंने अपनी छवि दुनिया भर में बनाई है।

सामाजिक न्याय के लिए मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों एवं समाज के वंचित तबके के लिए काम करते रहे हैं।

पारस ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट में जिन विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होती है उनकी उन्हें जानकारी होती है। उन्होंने मोदी को ‘‘भगवान का उपहार’’ बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू