लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर उद्धव ठाकरे ने कहा : कोई नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था

By भाषा | Updated: June 8, 2021 19:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात को लेकर राजनीतिक हलकों में चल रही चर्चाओं पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि इस तरह की मुलाकात में कुछ भी गलत नहीं है। उन्होंने व्यंगात्मक लहजे में कहा कि वह कोई पाकिस्तान के नेता नवाज शरीफ से मिलने नहीं गए थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही उनकी पार्टी और भाजपा अलग हो गए हैं लेकिन ‘‘संबंध खत्म नहीं हुए हैं।’’

ठाकरे ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य के मुद्दों पर मोदी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में राकांपा के एक वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार और कांग्रेस के अशोक चव्हाण भी शामिल थे। ठाकरे ने प्रधानमंत्री के साथ अकेले में भी वार्ता की।

मोदी के साथ मुलाकात पर एक सवाल के जवाब में ठाकरे ने कहा, ‘‘राजनीतिक रूप से आज हम उनके साथ नहीं हैं लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि हमारे संबंध समाप्त हो गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उनसे (मोदी) अकेले में मुलाकात में भी कुछ गलत नहीं है। मैं (पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री) नवाज शरीफ से मिलने नहीं गया था। अगर मैं उनसे व्यक्तिगत मुलाकात करने गया तो इसमें गलत क्या है?’’ उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष में कई बार उन्होंने मोदी से वार्ता की।

मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर शिवसेना-भाजपा गठबंधन 2019 में टूट गया था। भाजपा के सबसे पुराने गठबंधन सहयोगियों में शामिल शिवसेना ने बाद में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी सरकार का गठन किया था।

इसके बाद से दोनों दलों के बीच तनाव है और दोनों एक-दूसरे पर प्रहार करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

ठाकरे ने कहा, ‘‘जब चक्रवात ताउते आया था... तब उन्होंने (प्रधानमंत्री मोदी) फोन किया और कहा कि आपकी सरकार कोविड-19 महामारी से निपटने में अच्छा काम कर रही है। यह हम दोनों के बीच वार्ता हुई। इसलिए आज भी हमारे बीच बातचीत हुई है। मैंने उनसे कहा कि मैं यहां अपने सहयोगियों के साथ राज्य की समस्याओं पर चर्चा करने आया हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब