लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 13 मई को 1.23 लाख लोगों को लगा कोविड-19 का टीका : आतिशी

By भाषा | Updated: May 14, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी दिल्ली में 1.23 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया।

आतिशी ने टीकाकरण अभियान से संबंधित बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

इसके अलावा दिल्ली में अब तक करीब 43.67 लाख लोगों को टीका लग चुका है जिसमें से 10 लाख लोग ऐसे हैं जो टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं

आप नेता ने कहा, ‘‘दिल्ली का स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण अभियान को लेकर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। लेकिन कोवैक्सीन टीके की खुराक उपलब्ध नहीं होने के कारण 144 टीकाकरण केन्द्रों को बंद करना पड़ा जिसकी वजह से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण करने की रफ्तार धीमी पड़ गयी है।’’

उन्होंने कहा कि 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों के अलावा अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए कोवैक्सीन की तीन दिन की खुराक जबकि कोविशील्ड की दो दिन की खुराक ही शेष हैं। जबकि 18-44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविशील्ड टीके की खुराक केवल आठ दिन ही चलेगी।

आतिशी ने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर को केवल टीकाकरण के जरिये ही रोका जा सकता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि शुक्रवार को कोविड-19 के 8,500 नए मामले सामने आए जबकि संक्रमण की दर घटकर 12 प्रतिशत पर आ गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos