लाइव न्यूज़ :

लालू के ‘विसर्जन’ वाले बयान पर नीतीश ने कहा, मुझे गोली मरवा दें, अच्छा यही होगा

By भाषा | Updated: October 27, 2021 00:59 IST

Open in App

पटना, 26 अक्टूबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद के ‘विसर्जन’ वाले बयान पर मंगलवार को कहा, ‘मुझे गोली मरवा दें, सबसे अच्छा यही होगा। बाकी वे कुछ नहीं कर सकते।’

कुशेश्वरस्थान और तारापुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उक्त बात कही।

लालू अपने छोटे पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा इन विधानसभा क्षेत्रों में चलाए जा रहे प्रचार अभियान की तारीफ की और जदयू नेता नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘वैसे तो तेजस्वी यादव सभी जगह घूम ही रहे हैं। उखाड़ के वे ही फेंक चुके हैं, उनको। बाकी जो बचा है उसका हम विसर्जन कर देंगे। हमारी पार्टी भारी मतों से जीतेगी।’’

राजद प्रमुख ने दावा किया कि इन दोनों सीटों पर उनकी पार्टी की जीत के बाद सत्तारूढ़ राजग में भगदड़ मच जाएगी।

लालू द्वारा प्रचार करने के सवाल पर नीतीश ने कहा, ‘‘सबको चुनाव प्रचार में जाने का हक है, जायें। हमको इसमें क्या करना है।’’

नीतीश ने लालू पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘लोगों को काम से कोई मतलब नहीं है। कुछ लोग जेल के अंदर से भी लोगों को फोन करते रहते हैं। ऐसे लोगों पर कुछ नहीं कहना है। ऐसे लोग जवाब दें कि उन्होंने अपने 15 वर्षों के शासनकाल में क्या किया। कितनी सड़कें बनवाई, बिजली के लिए क्या किया, बिहार में शिक्षा का क्या प्रबंध किया। उनलोगों ने अनुसूचित जाति-जनजाति, अति पिछड़े, अल्पसंख्यक समाज और महिलाओं के लिए भी कोई काम नहीं किया। उनलोगों ने अपने समय में व्यापारियों और डॉक्टरों को बिहार से भगा दिया था।’’

लालू पर कटाक्ष करते हुए नीतीश ने कहा, ‘‘हम पर बोलेंगे तभी उनको पब्लिसिटी मिलेगी और हम पर नहीं बोलेंगे तो उन्हें क्या पब्लिसिटी मिलेगी। हमलोगों को इसकी कोई चिंता नहीं है। हम लोग जनता की सेवा करते हैं। हम हमेशा कहते हैं कि लोगों की सेवा करना ही हमारा धर्म है। इतने दिनों से हम यही कर रहे हैं और आगे भी करेंगे। जनता की जो भी इच्छा हो, वही मालिक है।’’

उन्होंने इन दोनों सीटों से अपनी पार्टी के विधायकों की मृत्यु को दुखद बताते हुए कहा कि उसके कारण उन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। हमें जनता पर पूरा भरोसा है, उन्हीं के हमलोग सेवक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया