लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन पर खट्टर ने कहा, कुछ लोग केवल विरोध जताने के लिये प्रदर्शन कर रहे हैं

By भाषा | Updated: February 13, 2021 21:07 IST

Open in App

चंडीगढ़, 13 फरवरी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कुछ लोग केन्द्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ केवल ''विरोध जताने'' के लिये प्रदर्शन कर रहे हैं, जो उनकी ''निहित राजनीतिक मंशा'' को दर्शाता है।

हालांकि उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी को केन्द्र कानूनों में संशोधन के लिये तैयार है।

एक बयान के अनुसार खट्टर ने नयी दिल्ली में राज्य के सांसदों से मुलाकात के बाद यह बात कही। उस बैठक में हरियाणा विधानसभा में मार्च में पेश किये जाने वाले राज्य के अगले बजट के बारे में सुझाव मांगे गए थे।

खट्टर ने कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बारे में कहा कि केन्द्र सरकार का रुख स्पष्ट है कि ये तीन कृषि कानून किसानों के फायदे के लिये है और इससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

बयान के अनुसार खट्टर ने कहा कि कुछ लोग केवल ''विरोध जताने के लिये'' प्रदर्शन कर रहे हैं और यह उनकी ''निहित राजनीतिक मंशा'' को दर्शाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र