लाइव न्यूज़ :

फेसबुक से मिली जानकारी पर पुलिस ने खुदकुशी का वीडियो लाइव कर रहे व्यक्ति को बचाया

By भाषा | Updated: June 5, 2021 17:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून दिल्ली में 39 वर्षीय एक व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव वीडियो साझा कर खुदकुशी करने का प्रयास किया, लेकिन सोशल मीडिया कंपनी ने अमेरिका से समय रहते दिल्ली पुलिस को सतर्क कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति की जान बचाई। यह जानकारी शनिवार को अधिकारियों ने दी।

पश्चिम दिल्ली के द्वारका निवासी सोहन लाल (नाम परिवर्तित) ने पड़ोसियों से विवाद होने के बाद अपने हाथ पर कई गंभीर जख्म कर लिए।

लाल मिठाई की दुकान में काम करता है और उसके दो छोटे बच्चे हैं। उन्होंने बताया कि 2016 में पत्नी की मौत के बाद से उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों से विवाद के बाद उसने खुद को जख्मी कर लिया। ऐसा करते समय उसने इसे फेसबुक पर लाइव कर दिया।

इन सब घटनाओं के बीच सीवाईपैड के डीसीपी अन्येश राय को फेसबुक के अमेरिका कार्यालय से फोन आया कि दिल्ली में एक व्यक्ति फेसबुक पर संदिग्ध तौर पर खुद को नुकसान पहुंचाने वाला लाइव वीडियो पोस्ट कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस की नोडल साइबर इकाई ‘साइबर रोकथाम जागरूकता एवं अनुसंधान (सीवाईपैड)’ तथा अंतरराष्ट्रीय सोशल मीडिया मंचों के बीच समन्वय के तहत कंपनी ने यह अलर्ट किया।

अधिकारी ने बताया कि फेसबुक द्वारा साझा अकाउंट की पुलिस ने जांच की। अकाउंट से जुड़ा मोबाइल नंबर बंद था। बाद में पुलिस ने मोबाइल नंबर से जुड़े पते को हासिल किया जो द्वारका में पाया गया।

पुलिस ने बताया कि नजदीकी आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन और इसके प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और उस व्यक्ति का पता लगाया जो खुदकुशी की कगार पर था।

कुमार जब उस स्थान पर पहुंचे तो उन्होंने व्यक्ति को सीढ़ियों पर काफी बुरी हालत में पाया क्योंकि उसका काफी खून बह चुका था।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल और बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे