लाइव न्यूज़ :

मंहगाई पर मप्र के मंत्री ने कहा: जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद देती है

By भाषा | Updated: July 10, 2021 20:20 IST

Open in App

छतरपुर, (मप्र) 10 जुलाई मध्यप्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश सकलेचा ने मंहगाई पर दार्शनिक रुख अपनाने हुए शनिवार को यहां कहा कि जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद भी देती है।

जिले के दौरे पर आए प्रभारी मंत्री सकलेचा ने शनिवार को बढ़ती मंहगाई पर पूछे गए एक सवाल पर दार्शनिक अंदाज में जवाब देते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘ जिंदगी में परेशानी ही सुख का आनंद देती है जब तक एक भी परेशानी नहीं आए तो सुख का आनंद भी नहीं आता है।’’

मंहगाई कम नहीं कर पाने के लिए मोदी सरकार की नीति की विफलता के सवाल पर सकलेचा ने कहा, ‘‘ यह आप जैसे लोगों की सोच हो सकती है जो अफवाहें फैला रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पोलियो का टीका लगाने में 40 साल लग गए, लेकिन मोदी ने एक साल के अंदर देश में कोविड-19 टीके का निर्माण और जनता को लगाने का काम शुरू किया।

छतरपुर जिले के प्रभारी मंत्री सकलेचा यहां कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया