लाइव न्यूज़ :

हॉकी में भारत की ‘ऐतिहासिक’ जीत पर प्रधानमंत्री ने कहा: ये नया, आत्मविश्वास से भरा भारत है

By भाषा | Updated: August 5, 2021 13:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी और इस जीत को ‘‘ऐतिहासिक’’ करार देते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।

तोक्यो ओलंपिक में भारके इस शानदार प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है।’’

हॉकी के एक रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से पराजित कर भारत ने आज ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रफुल्लित भारत! प्रेरित भारत! गर्वित भारत! टोक्यो में हॉकी टीम की शानदार जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। ये नया भारत है, आत्मविश्वास से भरा भारत है। हॉकी टीम को फिर से ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।’’ इससे पहले एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने आज के दिन को ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया और कहा कि यह जीत प्रत्‍येक भारतीय के मन में अंकित रहेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कांस्य पदक भारत लाने पर पुरुष हॉकी टीम को बधाई। इस उपलब्धि से उन्होंने पूरे देश का, खासकर युवाओं का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।’’

बाद में, प्रधानमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, मुख्य कोच ग्राहम रीड और सहायक कोच पीयूष दूबे से फोन पर बात की और टीम इंडिया को कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई दी।

अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री ने मनप्रीत सिंह से कहा, ‘‘आपने इतिहास रचा है।’’

प्रधानमंत्री ने मनप्रीत सिंह से कहा कि आज उनकी आवाज बुलंद लग रही है जबकि कल बेल्जियम से हार के बाद वह दमखम नहीं था।

अधिकारियों के मुताबिक मनप्रीत सिंह ने भारतीय टीम की लगातार हौसला अफजाई करने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया।

आठ बार की ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय टीम एक समय 1-3 से पिछड़ रही थी लेकिन दबाव से उबरकर आठ मिनट में चार गोल दागकर जीत दर्ज करने में सफल रही। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह (17वें मिनट और 34वें मिनट) ने दो जबकि हार्दिक सिंह (27वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (29वें मिनट) और रूपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल किया।

भारतीय टीम ने 1980 मास्को ओलंपिक में अपने आठ स्वर्ण पदक में से आखिरी पदक जीतने के 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए